नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी की इंडिया A में एंट्री, राइजिंग स्टार्स एशिया कप में दिखाएंगे दम
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर में एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। उन्हें 14 नवंबर से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A टीम में चुना गया है। इस टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को कप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यीय टीम में सूर्यवंशी का नाम शामिल होना उनके लगातार शानदार प्रदर्शन का नतीजा है।
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी और निरंतरता से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और उनके कोच मनीष ओझा पहले ही कह चुके हैं कि वैभव अगले एक-दो साल में भारत की सीनियर टीम में खेलने के लिए तैयार हैं। राइजिंग स्टार्स एशिया कप उनके लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है, जहां शानदार प्रदर्शन उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है।
इस टूर्नामेंट में इंडिया A टीम को ग्रुप बी में पाकिस्तान A, ओमान और UAE के साथ रखा गया है। सभी मुकाबले दोहा में खेले जाएंगे। टीम में जितेश शर्मा (कप्तान), नेहाल वढेरा, प्रियांश आर्या, नमन धीर, आशुतोष शर्मा और सुयश शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। वैभव सूर्यवंशी की नजर इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर सीनियर भारतीय टीम के दरवाजे खोलने पर रहेगी।
Share this content:
