May 1, 2026

जयपुर: रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल का एक और धमाका, राजस्थान के खिलाफ ठोका शतक

रणजी ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपने बल्ले का जादू दिखाया। राजस्थान के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक ठोककर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। जायसवाल ने 120 गेंदों में 11 चौकों की मदद से यह शतक पूरा किया और अपनी क्लासिक बल्लेबाजी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस पारी के साथ यशस्वी जायसवाल ने रेड बॉल क्रिकेट में अपने शानदार फॉर्म की झलक एक बार फिर दिखाई। चार पारियों में उन्होंने अब तक 3 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं, जिनमें दो शतक शामिल हैं। राजस्थान के खिलाफ यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 17वां शतक रहा। मुश्किल हालातों में जब मुंबई पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था, तब जायसवाल ने मुशीर खान के साथ 149 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी।

यशस्वी जायसवाल की इस उपलब्धि ने यह भी साबित किया कि वे टेस्ट क्रिकेट में 45 सालों में सबसे बेहतरीन औसत वाले ओपनर क्यों हैं। इंटरनेशनल स्तर पर कम से कम 2000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका औसत 52.60 का है, जो 1980 के बाद किसी भी ओपनर से बेहतर है। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन को भी पीछे छोड़ दिया है। रणजी में उनका यह प्रदर्शन बताता है कि वे भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे भरोसेमंद ओपनरों में से एक बन चुके हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!