Jaat Box Office Day 12: देओल की ‘जाट’ ने 12वें दिन रचा इतिहास, ‘गदर’ को पछाड़ कर बनी दूसरी सबसे बड़ी हिट
सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि दर्शकों को दमदार कंटेंट और एक्शन से भरपूर फिल्में पसंद आती हैं। फिल्म भले ही अपने रिलीज के शुरुआती दिनों में विवादों में घिरी रही, लेकिन इसकी कमाई पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत होने के आरोप के चलते फिल्म से एक सीन हटाना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके दर्शकों का प्यार बना रहा और ‘जाट’ ने रिलीज के 12वें दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
फिल्म की शुरुआत शानदार रही थी और पहले ही हफ्ते में इसने 61.65 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई। 9वें दिन 4 करोड़, 10वें दिन 3.75 करोड़ और 11वें दिन 5 करोड़ की कमाई करने के बाद, 12वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी गिरी और यह 2 करोड़ रुपये के आसपास रही। इसके साथ ही ‘जाट’ का कुल कलेक्शन अब 76.40 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
इस आंकड़े ने ‘जाट’ को सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बना दिया है। खास बात यह है कि इसने सनी देओल की क्लासिक फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के लाइफटाइम कलेक्शन (76.65 करोड़ रुपये) के बेहद करीब पहुंचकर उसे लगभग पीछे छोड़ दिया है। इस लिहाज से देखा जाए तो ‘जाट’ अब सनी के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों की सूची में मजबूती से खड़ी हो गई है।
फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और ‘जाट’ अब तक इस लागत का 75 प्रतिशत से ज्यादा रिकवर कर चुकी है। भले ही अब इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई हो, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी और न सिर्फ अपना बजट वसूल करेगी, बल्कि मुनाफा भी देगी। इसके साथ ही ‘जाट’ ने यह भी साबित कर दिया है कि मजबूत स्टार कास्ट, अच्छी कहानी और एक्शन का मिश्रण दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में पूरी तरह सक्षम है।
Share this content:
