April 19, 2026

Manoj Bajpayee Birthday: कभी बरसाती में बिताए दिन, भूखे रहे पूरे-पूरे दिन, आज हैं करोड़ों के मालिक

मनोज बाजपेयी आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा और सम्मानित नाम हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में कई कठिनाइयों का सामना किया, यहां तक कि कई बार उन्हें पूरे दिन भूखा रहना पड़ा। मनोज ने एक बातचीत में बताया था कि जब वे दिल्ली में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब मुखर्जी नगर इलाके की एक बरसाती में रहते थे। उन्होंने उस समय को याद करते हुए कहा कि बरसाती में रहना एक तरह से नरक जैसा था। गर्मियों में वह जगह तंदूर बन जाती थी और सर्दियों में कंपा देने वाली ठंड होती थी, लेकिन कम किराया होने के कारण उन्हें वहीं रहना पड़ा।

दिल्ली में रहते हुए उन्होंने लगभग 18-18 घंटे काम किया और भूखे सोने से उनके दोस्त उन्हें बचा लेते थे। लेकिन जब वह मुंबई शिफ्ट हुए, तो हालात और भी कठिन हो गए। यहां उन्हें न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक और भावनात्मक तौर पर भी काफी संघर्ष करना पड़ा। मनोज ने बताया कि उन्होंने पूरे दिन बिना कुछ खाए बिताए हैं और जब वे प्रोडक्शन हाउस में काम मांगने जाते थे, तो उन्हें बाहर निकाल दिया जाता था।

आज स्थिति बिल्कुल अलग है। मनोज बाजपेयी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। 2024 में उन्होंने अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेचा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के लिए उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि, जब उनकी कुल संपत्ति को लेकर 170 करोड़ रुपये का दावा किया गया, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि “अलीगढ़ और गली गुलियां करके? बिल्कुल नहीं है, लेकिन भगवान की दया से इतना जरूर है कि मेरा और मेरी पत्नी का बुढ़ापा आराम से कटेगा और मेरी बेटी का भविष्य सुरक्षित रहेगा।”

मनोज बाजपेयी 23 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाएंगे, और उनका जीवन आज के युवाओं के लिए इस बात की मिसाल है कि मेहनत और लगन से किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!