April 19, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को ED का नोटिस, पूछताछ के लिए तलब

साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता महेश बाबू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोटिस भेजा है। यह मामला दो रियल एस्टेट कंपनियों – साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़ा हुआ है, जिन पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू को इन कंपनियों के एक प्रोजेक्ट को एंडोर्स करने के बदले 5.9 करोड़ रुपये फीस दी गई थी, जिसमें से 3.4 करोड़ रुपये चेक के जरिए और बाकी 2.5 करोड़ रुपये नकद में दिए गए। नकद में हुआ यह लेनदेन अब ईडी की जांच के घेरे में आ गया है क्योंकि एजेंसी को संदेह है कि यह रकम अवैध फंडिंग या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी हो सकती है।

तेलंगाना पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप ने अनअथॉराइज्ड लेआउट में एक ही प्लॉट को कई बार बेचकर और फर्जी रजिस्ट्रेशन की गारंटी देकर निवेशकों को धोखा दिया। माना जा रहा है कि महेश बाबू के एंडोर्समेंट के कारण आम लोगों का भरोसा इन प्रोजेक्ट्स पर बढ़ा, जिससे कई निवेशकों को आकर्षित किया गया। हालांकि, अभी तक इस बात के कोई प्रमाण नहीं हैं कि महेश बाबू खुद इस घोटाले में शामिल थे। ईडी केवल उन भुगतानों की जांच कर रहा है, जो उन्हें इन कंपनियों से मिले थे, और दावा किया गया है कि एजेंसी को करीब 100 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन से जुड़े सबूत हाथ लगे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। यह प्रोजेक्ट एक ग्लोबल लेवल की फिल्म बताई जा रही है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!