बहराइच में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद का भव्य सत्संग कार्यक्रम संपन्न: बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और मातृशक्ति ने की सहभागिता
बहराइच। बहराइच में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद द्वारा आयोजित सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को नगर प्रखंड का भव्य सत्संग कार्यक्रम मोहल्ला जोशीयापुरा स्थित श्री राम लक्ष्मण संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश सनातनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सनातनी, मंडल धर्म रक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमेश सनातनी, सामाजिक समरसता प्रदेश अध्यक्ष गोरख सनातनी तथा आईटी संयोजक बृजेंद्र सनातनी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम चार बजे हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान धार्मिक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
सत्संग कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के जिला एवं नगर प्रखंड के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों में पुरुषोत्तम सनातनी, सूर्य प्रकाश सनातनी, सदा शंकर सनातनी, विश्वामित्र सनातनी, जनार्दन राय सनातनी, संदीप सनातनी, श्रीभूषण सनातनी, अतुल सनातनी, प्रेम सागर सनातनी, भीष्माचार्य सनातनी, मनीष सनातनी, सर्वेश सनातनी एवं मनोज सनातनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मातृशक्तियों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कार्यक्रम में संगठन की मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। इस दौरान लक्ष्मी सनातनी, अर्चना सनातनी, शशि सनातनी, उषा सनातनी, ज्योति सनातनी, प्रज्ञा सनातनी एवं संतोष सनातनी और मीना सनातनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की। सत्संग में संगठन के पदाधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं और अन्य सदस्यों की व्यापक भागीदारी से आयोजन उत्साहपूर्ण एवं भव्य रहा।
Share this content:
