June 10, 2026

मर्दानी 3′ में एक बार फिर दमदार अंदाज़ में लौटेंगी रानी मुखर्जी, फर्स्ट लुक से बढ़ा फैंस का उत्साह

रानी मुखर्जी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि वह एक बार फिर ‘मर्दानी’ के अपने मशहूर किरदार में वापसी कर रही हैं। यश राज फिल्म्स ने ‘मर्दानी 3’ की आधिकारिक घोषणा करते हुए फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसमें रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं। फर्स्ट लुक में रानी हाथ में गन थामे उसी दबंग अवतार में नजर आ रही हैं, जैसा पहले दो फिल्मों में देखा गया था।

यशराज फिल्म्स ने फिल्म के ऐलान के साथ लिखा, “मर्दानी 3 के लिए उलटी गिनती शुरू! होली पर फिर अच्छाई बुराई से लड़ेगी, क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय 27 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।” फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस ने रानी मुखर्जी के इस लुक को काफी पसंद किया है और कमेंट्स में उत्साह जताया है। किसी ने लिखा कि उन्हें ‘स्पाई यूनिवर्स’ में लाना चाहिए तो किसी ने रानी की वापसी को ‘शानदार’ बताया।

मेकर्स की मानें तो ‘मर्दानी 3’ एक डार्क, डेडली और ब्रूटल कहानी पर आधारित होगी। रानी मुखर्जी पहले ही यह संकेत दे चुकी हैं कि इस बार कहानी पहले से भी ज्यादा गंभीर और जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगी। हेयर स्टाइल को छोड़ दिया जाए तो रानी का लुक काफी हद तक पहले जैसा ही है, जिसने पुराने दोनों भागों की यादें ताजा कर दी हैं। ‘मर्दानी 3’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और फैंस को अब इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!