May 1, 2026

मुकेश अंबानी का शानदार डेब्यू: जियो ब्लैकरॉक के NFO से जुटाए 17,800 करोड़ रुपये

मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अमेरिका की ग्लोबल असेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक के संयुक्त उपक्रम जियो ब्लैकरॉक ने भारतीय म्यूचुअल फंड बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी ने अपने पहले न्यू फंड ऑफर (NFO) से कुल 17,800 करोड़ रुपये का फंड जुटा लिया है। यह डेब्यू न केवल अंबानी के लिए एक बड़ी कामयाबी है, बल्कि भारतीय फाइनेंशियल मार्केट में एक नई दिशा का संकेत भी देता है।

30 जून से 2 जुलाई 2025 तक तीन दिनों तक चला यह एनएफओ, देश के सबसे बड़े कैश/डेट सेगमेंट एनएफओ में से एक बन गया है। इसमें 90 से अधिक संस्थागत निवेशकों और 67,000 से ज्यादा रिटेल निवेशकों ने हिस्सा लिया। जियो ब्लैकरॉक के मुताबिक, यह जबरदस्त रिस्पॉन्स उनकी डेटा-बेस्ड, डिजिटल-फर्स्ट इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी और मजबूत रिस्क मैनेजमेंट पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।

कंपनी के एमडी और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा कि यह रिस्पॉन्स भारत के बदलते निवेश परिदृश्य में हमारी इनोवेटिव अप्रोच की ताकत को दिखाता है। हमारा मकसद है कि हर वर्ग के निवेशकों को स्मार्ट और आसान फाइनेंशियल समाधान उपलब्ध कराए जाएं।

इस पहले ही प्रयास में जियो ब्लैकरॉक ने देश की 47 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से खुद को टॉप 15 डेट फंड हाउसेज में शामिल कर लिया है। उनके तीन म्यूचुअल फंड स्कीम्स, खासतौर पर कैश और शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं, जो विभिन्न लिक्विडिटी, रिस्क और रिटर्न गोल्स को पूरा करते हैं।

यह डेब्यू न सिर्फ जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए एक बड़ी जीत है, बल्कि यह संकेत भी है कि भारत में पारंपरिक निवेश से हटकर टेक-ड्रिवन इनवेस्टमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है। मुकेश अंबानी ने एक बार फिर दिखा दिया कि वे जहां कदम रखते हैं, वहां सफलता उनके पीछे चलती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!