योगी सरकार का बड़ा फैसला: महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शासनादेश जारी, लगातार दो दिन रहेगा छुट्टी

लखनऊ। आस्था और परंपराओं के सम्मान को प्राथमिकता देने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर अवकाश देने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश शासन ने महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं 17 और 18 अक्टूबर को शनिवार और रविवार के अवकाश हैं। वहीं, सीएम योगी के निर्देश पर सोमवार को महानवमी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को दशहरा का अवकाश पहले से घोषित है। अब प्रदेश के सरकारी कर्मी लगातार चार दिन दुर्गा पूजा का आनंद ले सकेंगे।

जारी हुआ अवकाश का शासनादेश

प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एसवीएस. रंगा राव द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत पूर्व में निर्गत अवकाश सूची में संशोधन करते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों एवं संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं योगी सरकार के फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों की खुशी बढ़ गई है। अब सरकारी कर्मी दुर्गापूजा की छुटि्टयां आज शाम दफ्तर खत्म करने के बाद मनाना शुरू कर चुके हैं। सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेज अब 21 अक्टूबर से खुलेंगे। इस प्रकार 17 से 20 अक्टूबर तक लगातार चार दिन सरकारी कर्मी मां दुर्गा की अराधना कर सकेंगे।

लगातार दो दिन रहेगा अवकाश

दुर्गापूजा देश और प्रदेश के प्रमुख त्योहारों में से एक है। महानवमी के दिन कई प्रकार के धार्मिक आयोजन होते हैं। इसे हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में माना जाता है। दुर्गापूजा के हवन, कन्या पूजन जैसे अनुष्ठान महानवमी को होते हैं। इसके अलावा कई धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसको लेकर सरकारी कर्मियों की ओर से इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई थी। सरकार ने इस पर अपनी मंजूरी दे दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश निर्धारित था, लेकिन पर्व के महत्व, पूजा-अर्चना और आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 19 अक्टूबर (सोमवार) को भी महानवमी के पावन पर्व पर संपूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Share this content:

About The Author

You may have missed