LDA ने सुशांत गोल्फ सिटी में 5 अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर: 6 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर व चिनहट में 06 अवैध व्यावसायिक व आवासीय निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 एवं जोन-5 की टीम ने की।

एलडीए प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम-मलूकपुर, बक्कास, सरसवां व अहिमामऊ में अभियान चलाया गया। इस दौरान राम अवतार, एके सिंह, सुनील यादव, अक्षय सिंह, राकेश, लक्ष्मण मिश्रा व अन्य द्वारा लगभग 65 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 5 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गोमती नगर विस्तार में अर्चना कौशल, सुनील कुमार जायसवाल व अन्य द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्मित किये जा रहे 02 बहुमंजिला भवनों को सील किया गया।

चारों अवैध निर्माण सील

लविप्रा प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि मुन्ना व अन्य द्वारा सर्वोदय नगर में विकास भवन के पास लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह मोहम्मद जमाल द्वारा इंदिरा नगर के पानी गांव में लगभग 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

वहीं, अरविंद मिश्रा, हरिनाम व अन्य द्वारा खुर्रमनगर के अबरार नगर में लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा गौरव पाण्डेय व अन्य द्वारा चिनहट में अयोध्या रोड स्थित दयाल रेजीडेंसी में लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे चारों अवैध निर्माण सील कर दिये गए।

Share this content:

About The Author

You may have missed