May 1, 2026

मुंबई: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी का नाम रखा ‘सरायाह’, जानिए इस खूबसूरत नाम का अर्थ

बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की खुशियों में डूबे हुए हैं। पेशेवर commitments के साथ दोनों पैरेंटहुड के नए अध्याय का भी पूरा आनंद ले रहे हैं। साल 2023 में शादी के बाद इस साल कियारा ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के चार महीने बाद अब कपल ने अपने नन्हे फरिश्ते का नाम भी दुनिया के साथ साझा कर दिया है। कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम रखा है—सरायाह मल्होत्रा। यह नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और बॉलीवुड जगत से लेकर आम फैंस तक हर तरफ से बधाइयों की बाढ़ आ गई।

कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के नन्हें पैरों की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और उसके साथ कैप्शन लिखा—“हमारी दुआओं से हमारी बाहों तक, हमारी चाहत, हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा।” पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन बधाई संदेशों से भर गया। किसी ने लिखा—“बहुत प्यारा नाम है”, तो किसी ने सरायाह को “लाडो रानी” और “प्यारी परी” कहकर प्यार भेजा। कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन फैंस उसके नाम और कियारा के पोस्ट से ही बेहद उत्साहित हैं। सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी बॉलीवुड में हमेशा से पसंद की जाती रही है, और अब उनके पैरेंट बनने की खुशी ने प्रशंसकों को और करीब ला दिया है।

इस अनोखे नाम का अर्थ भी उतना ही खास है। ‘सरायाह’ नाम के कई अर्थ बताए गए हैं। कुछ व्याख्याओं के अनुसार यह नाम “प्रभु के सेवक”, “ईश्वर की विजय” और “राजकुमारी” को दर्शाता है। इसके छंद विच्छेद में ‘साराह’ का मतलब होता है—लगातार बढ़ते जाना, आगे बढ़ते रहना, जबकि ‘याह’ का संदर्भ प्रभु के संक्षिप्त रूप से जुड़ा है। यही कारण है कि यह नाम आध्यात्मिकता, शक्ति और कोमलता—तीनों का सुंदर मेल है। यूनिक और अर्थपूर्ण नाम चुनने के लिए भी कियारा और सिद्धार्थ की खूब तारीफ हो रही है।

कियारा और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है। दोनों की नजदीकियां 2021 में फिल्म शेरशाह के दौरान बढ़ीं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने रियल लाइफ में भी कदम रख लिया। इसके बाद 2023 में दोनों ने शादी कर ली और 2025 में उनकी जिंदगी में नन्ही परी का आगमन हुआ। कपल अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखता है, लेकिन बेटी के नामकरण ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। आने वाले दिनों में फैंस को उम्मीद है कि वे अपनी छोटी राजकुमारी की पहली झलक भी जल्द साझा करेंगे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!