April 19, 2026

5 साल की उम्र में अस्थमा की शिकार हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर साझा किया था अपना अनुभव

बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भले ही पर्दे पर बेहद मजबूत और आत्मविश्वासी नजर आती हों, लेकिन असल ज़िंदगी में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है। एक वक्त ऐसा भी था जब प्रियंका ने बहुत ही कम उम्र में एक गंभीर बीमारी का सामना किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि उन्हें मात्र 5 साल की उम्र में अस्थमा हो गया था।

प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि अस्थमा जैसी बीमारी को छिपाने की कोई जरूरत नहीं है। वे खुद इस बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन अपनी सेहत और फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। उनका मानना है कि बीमारी के बावजूद एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सकता है, बशर्ते आप सही दिनचर्या और खान-पान अपनाएं। प्रियंका ने बताया कि वो इस बीमारी को पूरी तरह कंट्रोल में रखती हैं ताकि यह उनकी जिंदगी और काम में कोई रुकावट न डाले।

अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है और यह पूरी तरह से ठीक नहीं होती, लेकिन इसे सही देखभाल और दवाइयों से कंट्रोल में रखा जा सकता है। प्रियंका का मानना है कि उनकी फिटनेस की आदतें ही उन्हें हेल्दी बनाए रखती हैं। वो रोजाना वर्कआउट करती हैं और अपनी डाइट को लेकर बेहद सजग रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब एक लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वे मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू भी कर दी है। प्रियंका की ये वापसी उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज मानी जा रही है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!