April 19, 2026

खुजली’ बनने वाले थे अरशद वारसी, ‘सर्किट’ नाम से मिला ब्लॉकबस्टर पहचानVV

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में अरशद वारसी के निभाए गए सर्किट के किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किरदार का नाम शुरुआत में ‘खुजली’ रखा गया था? फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अरशद वारसी इस रोल के लिए पहली पसंद भी नहीं थे। पहले किसी और एक्टर को साइन किया गया था, लेकिन डेट्स की दिक्कत के कारण वह शूटिंग नहीं कर पाया। इसके बाद अरशद वारसी को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया।

अरशद ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद सबसे पहले किरदार के नाम पर आपत्ति जताई और कहा कि ‘खुजली’ नाम सही नहीं लगेगा। जब विधु विनोद चोपड़ा ने उनसे पूछा कि फिर क्या नाम होना चाहिए, तो अरशद ने ‘सर्किट’ का सुझाव दिया। उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए किरदार का नाम बदल दिया गया और यहीं से सर्किट का किरदार बना, जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।

साल 2003 में रिलीज हुई ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में संजय दत्त ने मुन्ना का किरदार निभाया था। मुन्ना और सर्किट की जोड़ी ने पर्दे पर ऐसा कमाल दिखाया कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अरशद वारसी ने अपने शानदार अभिनय से सर्किट के रोल को जीवंत कर दिया और यह किरदार उनकी पहचान बन गया। आज यानी 19 अप्रैल को अरशद वारसी अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर यह किस्सा एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!