April 21, 2026

रेट्रो’ में नैचुरल लुक में दिखेंगी पूजा हेगड़े, डायरेक्टर से मुलाकात का किस्सा किया शेयर

साउथ सुपरस्टार सूर्या और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘रेट्रो’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर 18 अप्रैल को रिलीज किया गया, जिसकी लंबाई 2 मिनट 42 सेकंड है। इसे दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सूर्या 80 के दशक के एक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि पूजा हेगड़े एक विंटेज लड़की रुक्मिणी का किरदार निभा रही हैं।

पूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के डायरेक्टर से अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह फिल्म के नरेशन के लिए कार्तिक सुब्बाराज से पहली बार मिलने वाली थीं, तो डायरेक्टर ने उन्हें बिना मेकअप और हेयरस्टाइल के आने को कहा। पूजा ने बताया कि ये सुनकर वह बहुत खुश हुई थीं, क्योंकि उन्हें नेचुरल लुक वाली फिल्में करने में मजा आता है।

‘रेट्रो’ एक लव स्टोरी है, जिसमें वायलेंस का भी जबरदस्त तड़का है। फिल्म की कहानी पारीवल कन्नन नाम के एक किरदार पर आधारित है, जो अपने प्यार के लिए हिंसा का रास्ता छोड़ देता है। पूजा हेगड़े और सूर्या के अलावा इस फिल्म में जोजू जॉर्ज, नासर, प्रकाश राज और करुणाकरण जैसे मंझे हुए कलाकार भी शामिल हैं।

फिल्म ‘रेट्रो’ सूर्या और ज्योतिका के प्रोडक्शन हाउस 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और यह 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिलहाल फिल्म की टीम प्रमोशन में जुटी हुई है और पूजा द्वारा शेयर किया गया यह किस्सा फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा रहा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!