April 19, 2026

IPL 2025 पॉइंट्स टेबल और प्लेऑफ समीकरण: कौन किस स्थिति में है, कौनसी टीमें रेस में हैं आगे

आईपीएल 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और हर मुकाबला बेहद अहम हो गया है। अब तक कुल 39 मैच खेले जा चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर बाकी सभी टीमों ने 8-8 मैच खेल लिए हैं। गुजरात टाइटंस ने 39वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अपना प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता आसान कर लिया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम इस समय 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके अभी 6 मैच बाकी हैं, जिनमें से अगर वह 3 मैच भी जीतती है तो सीधे प्लेऑफ में जगह बना सकती है और किसी अन्य टीम के प्रदर्शन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

टॉप 4 में गुजरात टाइटंस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स हैं। ये तीनों टीमें आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी हैं और इस बार पहली बार ट्रॉफी जीतने की रेस में हैं। दिल्ली ने 7 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि आरसीबी और पंजाब ने 8 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। ये तीनों टीमें अगर अपने बाकी बचे हुए 4 मैचों में जीत हासिल कर लेती हैं तो उनका प्लेऑफ में पहुंचना तय माना जा सकता है, हालांकि 3 मैचों में जीत के बाद भी उनका रास्ता पूरी तरह बंद नहीं होगा लेकिन तब उन्हें नेट रन रेट का भी ध्यान रखना पड़ेगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय 8 में से 5 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है। उसे भी प्लेऑफ में जाने के लिए 4 और मैच जीतने होंगे, साथ ही नेट रन रेट सुधारने की जरूरत भी है। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही थी लेकिन अब उसने वापसी की है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अगले 6 में से कम से कम 5 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की स्थिति काफी खराब है। दोनों टीमों ने 8 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं और अब बाहर होने की कगार पर खड़ी हैं। इन दोनों को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने सभी बचे हुए 6 मुकाबले जीतने होंगे ताकि 16 अंकों तक पहुंचा जा सके। सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 में से 2 मैच जीते हैं और फिलहाल 9वें स्थान पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 में से 3 मुकाबले जीते हैं और सातवें स्थान पर है। केकेआर को अपने बाकी सभी 6 मैच जीतने होंगे तभी वह प्लेऑफ की दौड़ में रह सकती है।

ऑरेंज कैप इस समय गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन के पास है। उन्होंने 8 मैचों में 52.12 की औसत से 417 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर लखनऊ के निकोलस पूरन हैं, जिनके नाम 368 रन दर्ज हैं। पर्पल कैप की बात करें तो यह भी गुजरात टाइटंस के ही गेंदबाज के पास है, जिन्होंने अब तक 8 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। उनके बाद कुलदीप यादव हैं, जिनके नाम 12 विकेट हैं

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!