9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे फवाद खान, वाणी कपूर संग दिखे नए गाने में
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान एक बार फिर बॉलीवुड में नजर आने वाले हैं और इस बार उनके साथ इंडियन एक्ट्रेस वाणी कपूर स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। करीब 9 साल के लंबे गैप के बाद फवाद किसी हिंदी फिल्म में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘अबीर गुलाल’, जिसे डायरेक्टर आरती एस. बगड़ी ने निर्देशित किया है। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही है।
अब इस फिल्म का पहला गाना ‘खुदाया इश्क’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है, वहीं संगीत दिया है अमित त्रिवेदी ने और बोल लिखे हैं कुमार ने। गाने में फवाद खान और वाणी कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ नजर आती है। इसके बोल कुछ इस तरह हैं – ‘लाख सितारों की एक थी दुआ, दिल पे तभी तो जोर न चला…’
गाने के रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब फैंस फवाद खान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और देखना दिलचस्प होगा कि लंबे अरसे बाद वापसी कर रहे फवाद खान दर्शकों के दिलों में फिर से जगह बना पाते हैं या नहीं।
Share this content:
