48 की उम्र में तब्बू ने 24 साल के ईशान खट्टर संग दिए इंटीमेट सीन, मचा था बवाल
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तब्बू ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने न सिर्फ दमदार एक्टिंग से बल्कि अपने बोल्ड फैसलों से भी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। तब्बू उन चंद अदाकाराओं में से हैं, जिन्होंने उम्र की परवाह किए बिना खुद से काफी छोटे एक्टर के साथ भी बेझिझक इंटीमेट सीन दिए। 48 साल की उम्र में उन्होंने 24 साल के एक्टर ईशान खट्टर के साथ वेब सीरीज ‘अ सूटेबल बॉय’ में बेहद बोल्ड सीन देकर सबको चौंका दिया था। इस पर काफी बवाल भी मचा था और ये सीन लंबे समय तक चर्चा में रहे थे।
तब्बू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म ‘हम नौजवान’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, जिसमें उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था। बतौर लीड एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म 1991 में आई तेलुगु फिल्म ‘कुली नंबर 1’ थी। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1994 की फिल्म ‘विजयपथ’ से कदम रखा, जिसमें उनके हीरो अजय देवगन थे। यह फिल्म हिट रही और तब्बू का सफर भी चल पड़ा। 90 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और आज भी उनका जलवा कायम है।
वेब सीरीज ‘अ सूटेबल बॉय’ में तब्बू ने एक वैश्या की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके और ईशान खट्टर के रोमांटिक और इंटीमेट सीन ने दर्शकों को चौंका दिया था। सोशल मीडिया पर भी इस पर खूब चर्चा हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि 53 साल की उम्र में भी तब्बू सिंगल हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती नजर आती हैं।
Share this content:
