बैड कोलेस्ट्रॉल और मोटापे से राहत देगी अलसी की चटनी, जानें फायदे और बनाने का तरीका
अलसी के छोटे-छोटे बीजों में छिपा है बड़ा हेल्थ सीक्रेट। यह सुपरफूड न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है बल्कि मोटापे से लेकर पाचन तक की समस्याओं में भी कारगर है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अलसी में हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने और वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि इसका स्वादिष्ट विकल्प – अलसी की चटनी – अब सेहतमंद खाने में शामिल किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मददगार है अलसी
अलसी के बीज गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाते हैं। यह हृदय के लिए लाभकारी है क्योंकि यह ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है और रक्त धमनियों में प्लाक जमने से रोकता है। फाइबर की अधिकता के चलते यह बीज रक्त में कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण कम करते हैं। नियमित सेवन से हृदय रोगों की आशंका भी कम हो सकती है।
वजन, हड्डियों और बालों के लिए भी फायदेमंद
अलसी फाइबर से भरपूर होती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और अधिक खाने की इच्छा नहीं होती। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है और बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे डैंड्रफ, खुजली और दोमुंहे बालों में भी राहत देता है।
अलसी की चटनी बनाने की विधि
एक तवे पर सूखी अलसी भून लें। साथ में कुछ लहसुन की कलियां भी सेंक लें। इन दोनों को मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इस पिसे मिश्रण में सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक मिलाएं। चाहें तो इसमें करी पत्ते और सरसों का छौंक भी लगा सकते हैं। यह चटनी न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि रोजमर्रा की डाइट में हेल्दी टच भी देती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य संदर्भ के लिए है। किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लेना ज़रूरी है।
Share this content:
