पूर्वांचल छठ घाट पर मनाई देव दीपावली, श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर किया दीपदान, अगले वर्ष और भव्य रूप में होगा आयोजन

लखनऊ। देव दीपावली के पावन अवसर पर फर्स्ट स्टेप रिहैबिलिटेशन सोसाइटी की ओर से पुराना हैदराबाद स्थित पूर्वांचल छठ घाट पर भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ एक-एक दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया। वहीं, आकर्षक आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

श्रद्धालुओं के लिए संस्था ने की दीप और तेल की व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान पंडित शर्मिला महाराज ने बताया कि पूर्वांचल छठ घाट पर प्रतिवर्ष देव दीपावली का आयोजन किया जाता है। पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर दीप प्रज्वलित करते हैं और दीपदान कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि फर्स्ट स्टेप रिहैबिलिटेशन सोसाइटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दीपक और तेल की व्यवस्था कराई जाती है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को दीपदान करने में असुविधा न हो और सभी लोग सहजता से इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बन सकें।

अगले वर्ष और भव्य रूप में होगा आयोजन

कार्यक्रम संयोजक पंडित मनीष महाजन ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि आने वाले वर्षों में देव दीपावली का आयोजन और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष घाट पर मनमोहक रंगोलियां और आकर्षक कलाकृतियां बनाई जाएंगी। साथ ही इस वर्ष आयोजन के दौरान लाइटिंग सहित जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा, ताकि अगले वर्ष श्रद्धालुओं को और बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

सैकड़ों लोगों ने की कार्यक्रम में सहभागिता

इस अवसर पर मुख्य रूप से लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, पूर्व महामंत्री अनिल सिंह बीरू, ज्ञानू शुक्ला, मनोज, निसार हुसैन रिजवी, विकास श्रीवास्तव, सुमित कश्यप, अधिवक्ता विक्रम श्रीवास्तव, शिवांगी द्विवेदी, आयशा, अमित वर्मा, रवि वर्मा, पप्पू यादव, प्रमोद शुक्ला, हरि राजभर, विजय यादव, अरविंद गुप्ता, सर्वेश चौरसिया, कल्लू सोनकर, दीपक चंद, आशीष मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली के इस पावन पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

Share this content:

About The Author

You may have missed