April 17, 2026

चौथी बार बढ़ा अवनीश अवस्थी का कार्यकाल, सीएम योगी के सबसे भरोसेमंद सलाहकार बने रहेंगे!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे करीबी सलाहकार, रिटायर्ड आईएएस अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। 1987 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी, जो 31 अगस्त 2022 को रिटायर हुए थे, अब 28 फरवरी 2026 तक मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

विशेष सचिव विजय कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश पत्र के अनुसार, अवनीश अवस्थी का चौथी बार सेवा विस्तार किया गया है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वह गृह मंत्रालय और सूचना विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और प्रशासन में अपने मजबूत नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।

सीएम योगी के सबसे विश्वासपात्र अधिकारियों में उनकी गिनती होती है, और उन्हें मुख्यमंत्री के प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए अस्थाई सलाहकार पद सृजित किया गया था। अब उनके कार्यकाल में एक और वर्ष का विस्तार किया गया है, जो मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!