राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की योजना बैठक में संत सम्मेलन और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
राष्ट्रीय परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय, गोमतीनगर (लखनऊ) में आज एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 02 नवम्बर 2025 को होने वाले संत सम्मेलन की तैयारियों और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेशभर के जिलों और प्रखंडों से आए पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर तीन पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर “चेतना केंद्र” स्थापित करने हेतु भूमि दान करने की घोषणा की। परिषद के सदस्यों ने संगठन की अनुसांगिक शाखाओं के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।
राष्ट्रीय महासचिव मुकेश दुबे ने दिया संबोधन
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त ऊँच-नीच और भेदभाव को समाप्त करते हुए हिंदू समाज को संगठित करने की दिशा में चेतना केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से समाज के पिछड़े, शोषित और उपेक्षित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, जिससे एक ऐसा सामाजिक सुरक्षा कवच तैयार होगा जो धर्म परिवर्तन या सनातन धर्म के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रयास को रोक सकेगा।

श्री दुबे ने आगे कहा कि गुरुकुलों और चेतना केंद्रों के माध्यम से समाज में एक सशक्त जागरण की आवश्यकता है, ताकि लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने समाज के हर वर्ग से शिक्षित, जागरूक और संगठित होने की अपील की, जिससे राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के मिशन को और अधिक गति मिल सके।
बैठक के दौरान संगठन में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्तियाँ की गईं। इनमें प्रमुख रूप से —
मुकेश दुबे (जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ), हिमांशु श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष, लखनऊ), राहुल मिश्रा (नगर उपाध्यक्ष, लखनऊ), पवन शर्मा (नगर उपाध्यक्ष, लखनऊ), दीप्ति श्रीवास्तव (महासक्ति सह-संयोजिका, जिला लखनऊ उत्तरी), ओमदीप यादव (प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष, मलिहाबाद), मनोज कुमार मौर्य (प्रखंड अध्यक्ष, मलिहाबाद), विशाल कुमार (प्रखंड सह-संयोजक युवा शक्ति, भीटी ब्लॉक, अंबेडकर नगर), आलोक कुमार (प्रखंड युवा शक्ति सह-संयोजक, भीटी ब्लॉक, अंबेडकर नगर), विपुल निषाद (प्रखंड सह-संयोजक, भीटी, अंबेडकर नगर), राम भवन निषाद (प्रखंड अध्यक्ष, भीटी, अंबेडकर नगर), दिलीप कुमार (प्रखंड मीडिया प्रभारी, भीटी, अंबेडकर नगर), विजय कुमार (प्रखंड सह-मंत्री, भीटी, अंबेडकर नगर), श्रवण कुमार (अन्नदाता शक्ति रक्षा प्रमुख, देवा ब्लॉक, बाराबंकी), संदीप यादव (प्रखंड अध्यक्ष, देवा, बाराबंकी), महंत रामविलास दास जी (प्रखंड धर्मशक्ति प्रभारी, नवाबगंज, फर्रुखाबाद), महंत राजकुमार भारती जी (प्रखंड धर्मरक्षा प्रमुख, पहासू, बुलंदशहर), महाराज गिरी जी (जिला धर्मशक्ति रक्षा प्रमुख, बुलंदशहर), विकास तिवारी (जिला अध्यक्ष, सीतापुर), राजेश पांडेय (प्रखंड अध्यक्ष, सिधौली, सीतापुर), सर्वेश चौधरी (प्रखंड अध्यक्ष, मोहान, उन्नाव), कृष्ण कुमार गुप्ता (मंडल कार्याध्यक्ष, प्रयागराज) और महंत दयानंद बघेल (प्रखंड सह-संयोजक, टूंडला, फिरोजाबाद) शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन और समापन
बैठक का संचालन पूजा सिंह (निजी सचिव) ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संयोजक श्री कुलदीप शुक्ला और प्रदेश संगठन मंत्री श्री अभिषेक जी द्वारा किया गया।
बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और समाज में जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ मिशन को आगे बढ़ाने का वचन लिया।
Share this content:
