April 22, 2026

एआर रहमान के बयान पर मचा विवाद, ‘कम्युनल वजह’ वाली टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज

दुनिया भर में अपने संगीत से पहचान बनाने वाले एआर रहमान अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। 14 जनवरी को BBC को दिए इंटरव्यू में रहमान ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से उन्हें बॉलीवुड में काम कम मिल रहा है और इसकी एक वजह ‘कम्युनल’ माहौल भी हो सकता है। इस टिप्पणी के सामने आते ही सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

आलोचकों का कहना है कि एआर रहमान जैसे स्थापित और सम्मानित कलाकार की ओर से इस तरह की बात पूरे एक समुदाय को लेकर सवाल खड़े करती है। कई लोगों ने तर्क दिया कि बॉलीवुड में काम मिलने या न मिलने के पीछे बाजार की मांग, उम्र और बदलते ट्रेंड जैसे कारण होते हैं, न कि धर्म। इसी आधार पर रहमान के बयान को अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना बताया जा रहा है।

विवाद बढ़ने के बाद एआर रहमान ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत उनका घर है और वे देश की विविधता और बहुलतावादी संस्कृति पर गर्व करते हैं। हालांकि, उनकी इस टिप्पणी ने कला, राजनीति और सांप्रदायिकता को लेकर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है, जो अब भी चर्चा में बनी हुई है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!