WAR 2 का ट्रेलर इस दिन मचाएगा धमाका, ऋतिक और जूनियर NTR की भिड़ंत का बनेगा गवाह पूरा देश
वर्ष 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ के सीक्वल के तौर पर आ रही ‘WAR 2’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब जब मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस मेगा फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ होने जा रहा है। वाईआरएफ ने एक पोस्टर के साथ ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान करते हुए फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है।
‘WAR 2’ को डायरेक्ट कर रहे हैं अयान मुखर्जी, और यह फिल्म वाईआरएफ के ‘स्पाई यूनिवर्स’ का हिस्सा है, जिसमें पहले से ही पठान और टाइगर 3 जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्म में एक बार फिर ऋतिक रोशन ‘कबीर’ के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। उनके किरदार को लेकर चर्चाएं हैं कि वह मुख्य विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं।
फिल्म का टीज़र पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं अब ट्रेलर से पहले ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और ‘ऋतिक vs एनटीआर’ की भिड़ंत को लेकर चर्चा जोरों पर है। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस ट्रेलर में एक डांस-ऑफ सीक्वेंस भी दिखाए जाने की अटकलें हैं, जिसने दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है।
मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए एक अनोखी रणनीति अपनाई है। खबरों के अनुसार, ऋतिक और एनटीआर को अलग-अलग प्रमोशन किया जा रहा है, ताकि दोनों किरदारों की टकराव की थ्रिल फिल्म रिलीज़ तक बरकरार रहे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं और वे भी इस प्रमोशनल स्ट्रैटेजी का हिस्सा हैं।
‘WAR 2’ न केवल एक बड़ी फिल्म के रूप में रिलीज़ हो रही है, बल्कि यह वाईआरएफ के आने वाले प्रोजेक्ट ‘ALPHA’ के लिए भी ज़मीन तैयार करती है, जिसमें आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया फिल्म में एक छोटा लेकिन अहम कैमियो कर सकती हैं, हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है। वॉर 2 हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
Share this content:
