BJP नेता के बेटे संग दिखीं सारा अली खान, वीडियो बनाने लगे शख्स पर भड़कीं पटौदी खानदान की लाडली! वायरल हो रहा है रिएक्शन
सारा अली खान अपनी हालिया फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की सफलता के बाद छुट्टियों के मूड में हैं। लेकिन इसी दौरान उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में वे हिमाचल की खूबसूरत वादियों में किसी खास शख्स के साथ बैठी नज़र आ रही हैं, और जैसे ही एक शख्स उनका वीडियो बनाने लगता है, सारा का रिएक्शन सबको चौंका देता है।
दरअसल, सारा इस वीडियो में बीजेपी नेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन बाजवा के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों एक शांत जगह पर बैठे हैं – जहालमत पाटन वैली, लाहौल स्पीति में – जहां सारा चाय की चुस्की के साथ प्रकृति का आनंद ले रही हैं। वीडियो में सारा ने ब्लैक जैकेट और ब्राउन लोअर पहन रखा है, वहीं अर्जुन ऑल ब्लैक आउटफिट में उनके बगल में बैठे हैं। दोनों के बीच बेहद आरामदायक और निजी बातचीत चल रही है।
इस शांत माहौल में एक तीसरा शख्स चुपके से उनका वीडियो बनाने लगता है, जिसे सारा नोटिस कर लेती हैं। फिर जो होता है, उसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। सारा पहले भौचक्का हो जाती हैं, फिर नाराज़गी के साथ उस व्यक्ति को रोकती हैं। उनका यह बर्ताव देखकर साफ लग रहा है कि वो अपनी प्राइवेसी को लेकर कितनी सजग हैं।
इस घटना के बाद न सिर्फ सारा का यह वीडियो वायरल हुआ, बल्कि एक बार फिर अर्जुन बाजवा के साथ उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। पहले भी दोनों को कई बार वेकेशन्स और पार्टीज़ में साथ देखा गया है, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर कुछ नहीं कहा।
फैंस जहां एक तरफ सारा की निजता के प्रति सजगता की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अर्जुन संग उनकी कैमिस्ट्री पर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। कुछ यूज़र्स तो इसे “बॉलीवुड की अगली बड़ी जोड़ी” भी कहने लगे हैं।
अब सारा इस वीडियो पर क्या सफाई देती हैं या रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान आता है, ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल तो यह साफ है कि पटौदी खानदान की इस स्टार को लोग ऑनस्क्रीन ही नहीं, ऑफस्क्रीन लाइफ में भी बड़े शौक से फॉलो कर रहे हैं।
Share this content:
