May 3, 2026

यूपी में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई जिलों में मुठभेड़, गोली लगने के बाद बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों लगातार ऐक्शन मोड में है। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक राज्य के कई जिलों में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कानपुर, कुशीनगर, बरेली और बहराइच में हुए अलग-अलग एनकाउंटर में पुलिस ने कई अपराधियों को घायल कर गिरफ्तार किया।

कानपुर के गोविंदनगर में एक सराफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले शातिर को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
कुशीनगर के हाटा क्षेत्र में दो अंतरराज्यीय उड़ीसा के बदमाश एनकाउंटर में घायल हुए और पकड़े गए।
बहराइच में पयागपुर लूटकांड के हिस्ट्रीशीटर को एनकाउंटर में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।
बरेली में भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोचा, जिनमें से एक को गोली लगी, वहीं एक दरोगा भी मामूली रूप से घायल हुए।

इसी दौरान बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे, रॉड और पत्थरों से हमला हुआ और एक बोलेरो व बाइक को जला दिया गया। झगड़े के चलते बस्ती-डुमरियागंज मार्ग दो घंटे बंद रहा। पुलिस और फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले। एसपी अभिनंदन के अनुसार, सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!