May 3, 2026

बागपत: पति ने छोड़ी पूजा-पाठ, पत्नी पहुंची थाने; फरमान नाम के दोस्त से बदला व्यवहार, परिवार बिखरने की कगार पर

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके पति को समझाया जाए ताकि उसका परिवार टूटने से बच सके। पीड़िता ज्योति का आरोप है कि उसके पति अजय का व्यवहार पिछले कुछ समय में पूरी तरह बदल गया है और इसकी वजह वह फरमान उर्फ शानू नाम के युवक को मानती है।

ज्योति के मुताबिक, अजय पहले बहुत धार्मिक था, रोज पूजा करता था, व्रत रखता था और मंदिर जाया करता था। मगर जब से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए फरमान से हुई है, तब से वह भगवान का नाम तक नहीं लेता। यहां तक कि इस बार नवरात्रि में पूजा भी नहीं की और अब ईद मनाने लगा है।

महिला का कहना है कि उसके पति की धार्मिक सोच में यह बदलाव उसके परिवार को तोड़ रहा है और बच्चों पर भी असर पड़ रहा है। उसने पुलिस से अपील की है कि वह उसके पति को समझाए और उनके हंसते-खेलते परिवार को टूटने से बचाए। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!