April 20, 2026

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, 90.77% छात्र उत्तीर्ण, जानिए टॉपर्स के नाम

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE), रामनगर, नैनीताल ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो चुका है। बोर्ड द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किए गए, जिसमें इस वर्ष हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.77% रहा। यह प्रदर्शन संतोषजनक माना जा रहा है। परिणाम के अनुसार कुल 12,439 छात्रों (11.32%) ने डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा पास की, जबकि 30,681 छात्रों (27.92%) ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। सबसे ज्यादा छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही, वहीं 14,631 छात्रों (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।

इस साल की विशेष बात यह रही कि उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में रैंक 5 पर चार छात्रों ने समान अंक प्राप्त कर स्थान साझा किया है। इन सभी ने 500 में से 491 अंक (98.20%) हासिल किए हैं। इन प्रतिभाशाली छात्रों में उत्तरकाशी के गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर की फलक, एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़ से दीपिका, चमोली के गवर्नमेंट एम.आई.सी. थराली से आदित्य पुरोहित और आदर्श विद्या मंदिर गुनियाला पोखरी से विनय कुमार शामिल हैं। इन सभी ने अपनी मेहनत से न सिर्फ स्कूल बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!