April 18, 2026

सन ट्रांजिट इन वरगो 2025: 17 सितंबर को सूर्य का गोचर बदल देगा कई राशियों की किस्मत

सितंबर माह का तीसरा सप्ताह खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। हर 30 दिन बाद सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति कहा जाता है। इस साल 17 सितंबर 2025, बुधवार की रात 1 बजकर 54 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसे कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह गोचर कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान बिजनेस में बड़े मुनाफे के योग बनेंगे और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। हालांकि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। बड़े व्यापारिक सौदों के अवसर मिल सकते हैं और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं, कन्या राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और करियर तथा निजी जीवन दोनों में प्रगति के संकेत मिलेंगे।

धनु राशि के जातकों के लिए कन्या संक्रांति उन्नति का अवसर लेकर आएगी। इस दौरान कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका भी मिलेगा। काम में व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। वहीं, मीन राशि के जातकों को इस गोचर से रिश्तों और साझेदारी में लाभ मिलेगा। शादीशुदा जीवन में स्थिरता आएगी और व्यापारिक साझेदारी से फायदा होगा। साथ ही व्यक्तिगत संबंधों को सुधारने का यह बेहतरीन समय साबित हो सकता है।

इस तरह 17 सितंबर को होने वाला सूर्य का यह परिवर्तन कई राशियों की किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है। हालांकि, इसका प्रभाव हर जातक पर उनकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली के अनुसार अलग-अलग रहेगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!