भारत के लिए खुशखबरी, सस्टेनेबल ग्रोथ में पहली बार टॉप 100 में जगह… जानिए पड़ोसी देशों का क्या हाल
संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क्स की नई रिपोर्ट में भारत ने 2025 में SDG इंडेक्स में 99वां स्थान हासिल कर बड़ी प्रगति दिखाई है। 2015 में 116वें स्थान पर रहे भारत ने लगातार सुधार करते हुए इस बार टॉप 100 में जगह बनाई है। इस इंडेक्स में भारत का स्कोर 67 पॉइंट है, जबकि चीन 49वें और अमेरिका 44वें स्थान पर हैं। भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 74वें, नेपाल 85वें, बांग्लादेश 114वें और पाकिस्तान 140वें स्थान पर हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 2030 तक संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय 17 सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स में से केवल 17 फीसदी ही वैश्विक स्तर पर पूरे किए जा सकेंगे। नॉर्डिक देश जैसे फिनलैंड, स्वीडन और डेनमार्क इस इंडेक्स में शीर्ष पर हैं। हालांकि, यूरोपीय देशों को भी पर्यावरण और जैव विविधता से जुड़े लक्ष्य हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह रिपोर्ट यह दर्शाती है कि भारत ने विकास के कई क्षेत्रों में सुधार किया है, लेकिन वैश्विक स्तर पर सतत विकास के लिए अभी और प्रयास आवश्यक हैं।
Share this content:
