IRFC स्टॉक में फिर से कमाई का मौका? जानिए कब तक मिलेगा बड़ा रिटर्न
Indian Railway Finance Corporation (IRFC) के शेयरों में हाल ही में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस साल स्टॉक ने करीब 10% की गिरावट झेली है, जबकि पिछले 12 महीनों में यह 22% नीचे रहा। लेकिन RBI की नई प्रोजेक्ट लोन पॉलिसी के बाद IRFC में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और स्टॉक में भारी खरीदारी शुरू हो गई है। सोमवार को भी IRFC के शेयर 2% की बढ़त के साथ 139.55 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, साथ ही वॉल्यूम में भी उछाल आया, जो निवेशकों के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह तेजी कायम रहती है, तो IRFC के शेयर शॉर्ट टर्म में 155 रुपये तक पहुंच सकते हैं। टेक्निकल विश्लेषण के अनुसार, 130 रुपये का मजबूत सपोर्ट लेवल स्टॉक के लिए आधार बना हुआ है, जबकि 140 रुपये का रजिस्टेंस ब्रेक होने पर स्टॉक में और तेजी आ सकती है।
हालांकि, निवेशकों को सतर्क रहना होगा क्योंकि बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसलिए कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना जरूरी है।
Share this content:
