April 19, 2026

सूर्यकुमार यादव के बल्ले से हो सकता है IPL इतिहास का सबसे बड़ा धमाका! तोड़ सकते हैं AB डिविलियर्स का रिकॉर्ड, और छीन सकते हैं ऑरेंज कैप भी!

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ का माहौल पूरे शबाब पर है और अब बारी है उस मुकाबले की, जो फाइनल का दरवाज़ा खोलेगा। आज यानी 01 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। stakes ऊंचे हैं, दवाब भी भारी है, लेकिन इसी बीच एक नाम सबका ध्यान खींच रहा है – सूर्यकुमार यादव। इस मैच में वह न सिर्फ मुंबई इंडियंस को जीत की राह पर ले जा सकते हैं, बल्कि इतिहास भी रच सकते हैं। उनके सामने दो बड़े कीर्तिमान हैं, जिन्हें छूते ही वह IPL के स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा देंगे।

इतिहास की दहलीज़ पर खड़े हैं सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 15 पारियों में अब तक 67.30 की औसत और 167.83 के स्ट्राइक रेट से 673 रन बनाए हैं। लेकिन इस मुकाबले में अगर वह सिर्फ 15 रन और बना लेते हैं, तो वह IPL इतिहास में बतौर नॉन ओपनर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। यह रिकॉर्ड अभी तक मिस्टर 360 यानी एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2016 में 16 पारियों में 687 रन बनाए थे।

डिविलियर्स का वह सीजन भी धमाकेदार था, लेकिन अब SKY के पास है उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका। दिलचस्प बात ये है कि सूर्यकुमार ने यह प्रदर्शन डिविलियर्स से बेहतर औसत और लगभग बराबर स्ट्राइक रेट से किया है। ऐसे में अगर सूर्या आज का दिन अपने नाम करते हैं, तो ये सिर्फ एक जीत नहीं होगी, बल्कि एक युगांतकारी उपलब्धि होगी।

ऑरेंज कैप पर भी नज़र
इतना ही नहीं, SKY इस मुकाबले में एक और बड़े टारगेट के करीब खड़े हैं – और वह है ऑरेंज कैप। इस समय गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 759 रन बनाकर इस रेस में सबसे आगे हैं। वहीं सूर्या उनसे सिर्फ 87 रन पीछे हैं। यानी अगर वह आज 87 या उससे ज्यादा रन बना लेते हैं, तो वह इस सीजन के टॉप स्कोरर बनकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं।

एक मैच, दो इतिहास – क्या पूरा होगा सपना?
तो अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि मुंबई फाइनल में पहुंचेगी या नहीं, बल्कि यह भी है कि क्या सूर्यकुमार यादव IPL की दो सबसे प्रतिष्ठित उपलब्धियों पर एक साथ कब्जा जमा पाएंगे? क्या वो AB डिविलियर्स को पीछे छोड़ पाएंगे? और क्या वह ऑरेंज कैप भी जीत जाएंगे?

सबकी निगाहें आज रात SKY पर होंगी। क्रिकेट फैंस, आंकड़ों के प्रेमी और रिकॉर्ड बुक – सब इंतज़ार कर रहे हैं उस एक शानदार पारी का, जो IPL के इतिहास को नया मोड़ दे सकती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!