April 18, 2026

‘हीरामंडी’ फेम शर्मिन सहगल बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शर्मिन सहगल मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। शर्मिन, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की भांजी हैं। वे नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद दोनों अहमदाबाद शिफ्ट हो गए थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से शर्मिन मुंबई में ही थीं।

जाने-माने जर्नलिस्ट विक्की लालवाणी के हवाले से खबर है कि शर्मिन और अमन मेहता अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि अभी तक शर्मिन या उनके परिवार की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फैंस उनकी ओर से इस खुशखबरी की पुष्टि के लिए सोशल मीडिया पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

बॉलीवुड करियर की शुरुआत
शर्मिन ने साल 2019 में फिल्म ‘मलाल’ से मीजान जाफरी के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके मामा संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद वह जैकी श्रॉफ और प्रतीक गांधी के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘अतिथि भूतो भव’ में नजर आईं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘हीरामंडी’ में आलमज़ेब के किरदार से मिली। भले ही उन्हें इस रोल के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता में इजाफा जरूर हुआ।

सोशल मीडिया से दूरी
शर्मिन सहगल सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2.78 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट 27 जून 2024 को की थी, जिसमें उन्होंने डे-आउट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए ‘हीरामंडी’ के डायलॉग की स्टाइल में कैप्शन दिया था—
“एक बार ब्रेक लीजिए, आइसक्रीम खा लीजिए। स्विमिंग करने को है तैयार हम। नीला नीला पानी दिखा दीजिए।”

फैंस अब उनके मदरहुड की इस नई जर्नी से जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!