शाहरुख की कमजोरियों पर सलमान लेते थे चुटकी, जॉनी लीवर ने किया ‘करण अर्जुन’ सेट का दिलचस्प खुलासा
बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान आज चाहे कितने ही अच्छे दोस्त हों, लेकिन उनके करियर के शुरुआती दौर में सलमान, शाहरुख की कमजोरियों पर खूब मजाक उड़ाते थे। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता जॉनी लीवर ने खुद किया था।
जॉनी लीवर ने अपने करियर में कई दिग्गजों के साथ काम किया है, जिनमें सलमान और शाहरुख भी शामिल हैं। फिल्म करण अर्जुन की शूटिंग के दौरान उन्होंने दोनों के साथ वक्त बिताया और कई दिलचस्प किस्सों के गवाह बने। साल 2024 में यूट्यूबर रणबीर इलाहाबादिया से बातचीत में जॉनी ने बताया कि उस समय शाहरुख डांस और एक्शन में काफी कमजोर थे। जबकि सलमान इन चीज़ों में स्वाभाविक रूप से निपुण थे।
शूटिंग के दौरान जब शाहरुख को कोई स्टेप या फाइट सीन करने में दिक्कत होती थी, तो सलमान मजाकिया अंदाज़ में उनकी खिंचाई करते थे और उनकी फिरकी लेते थे। जॉनी ने हँसते हुए कहा, “सलमान मस्ती-मजाक के मूड में रहते थे और शाहरुख को छेड़ते रहते थे।” हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि शाहरुख बेहद मेहनती थे और हर मौके पर डांस व फाइट की प्रैक्टिस करते थे। समय के साथ वो इन दोनों में माहिर हो गए।
‘हाउसफुल 5’ से जॉनी की वापसी
वहीं, जॉनी लीवर एक बार फिर दर्शकों को हँसाने लौटे हैं। वे इन दिनों अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आ रहे हैं, जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी और जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने 250 करोड़ के बजट पर बनी होने के बावजूद भारत में महज 12 दिनों में 162.15 करोड़ की कमाई कर ली है।
सलमान-शाहरुख के इस पुराने किस्से ने यह दिखा दिया कि सफलता के पीछे भी एक मजाकिया संघर्ष और सीखने की चाहत छिपी होती है।
Share this content:
