April 30, 2026

Samsung के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में 20% गिरावट, भारत के मैन्युफैक्चरिंग ड्रीम को झटका

Samsung के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में इस साल की पहली तिमाही में करीब 20% की गिरावट दर्ज की गई है, जो भारत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी ने $950 मिलियन का एक्सपोर्ट किया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही में $1.2 बिलियन था। यह गिरावट ऐसे वक्त आई है जब भारत खुद को ग्लोबल स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह है कि Samsung अब भारत सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत इंसेंटिव के लिए योग्य नहीं रही। कंपनी ने कोविड-19 के कारण FY22 का टारगेट पूरा नहीं किया था, जिसकी भरपाई उसे बाद में करने का मौका नहीं दिया गया। अब कंपनी चाहती है कि उसे FY26 में एक और मौका दिया जाए ताकि FY22 की भरपाई हो सके।

 

इस पूरी स्थिति से भारत की ग्लोबल प्रतिस्पर्धा पर भी असर पड़ सकता है। वियतनाम और चीन की तुलना में भारत में मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट 10-15% तक अधिक है। PLI स्कीम के तहत मिलने वाला 4-6% का इंसेंटिव इस फर्क को कम करता था। अगर यह मदद नहीं मिली तो Apple और Dixon जैसी कंपनियां भी भारत से एक्सपोर्ट कम कर सकती हैं, जिससे भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट हब बनने का सपना अधूरा रह जाएगा। सरकार फिलहाल इस योजना को बढ़ाने पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले सकी है, हालांकि एक नई कॉम्पोनेंट PLI स्कीम की घोषणा ज़रूर की गई है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!