समाज को एक सूत्र में बाँधने का सबसे सफल माध्यम सत्संग – डॉ. राकेश कुमार दुबे
राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वाधान में नगर में चल रहे साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार, 11 अक्टूबर को बहराइच नगर के कानूनगोपुरा दक्षिणी स्थित श्री राम जानकी मंदिर पंचायती ठाकुरद्वारा के प्रांगण में भव्य साप्ताहिक सत्संग का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दुबे, देवीपाटन मंडल के उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश पांडे तथा उच्च न्यायालय अधिवक्ता व राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनम त्रिपाठी उपस्थित रहे।

सत्संग कार्यक्रम में नगर व जिले के अनेक पदाधिकारी एवं सनातन धर्म के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन मंदिर अध्यक्ष श्री सदानंद पांडे के सहयोग से हुआ। इस दौरान वातावरण भक्ति भाव से ओतप्रोत रहा और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पदाधिकारियों में जिला सत्संग प्रमुख विश्वामित्र बाजपेई, जिला संरक्षक सदा शंकर श्रीवास्तव, जिला महाशक्ति रक्षा सहसंयोजीका श्रीमती संतोष पांडे, जिला महाशक्ति सत्संग संयोजिका श्रीमती शशि दुबे, नगर उपाध्यक्ष उमाकांत दुबे, भीष्माचार्य शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, नगर धर्मशक्ति रक्षा प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा, नगर सत्संग प्रमुख जनार्दन राय, कानूनगोपुरा उत्तरी सत्संग प्रमुख रामसागर तिवारी, नगर महाशक्ति रक्षा सहसंयोजीका श्रीमती रजनी सक्सेना, नगर महाशक्ति रक्षा संयोजीका श्रीमती पुष्पा देवी चौधरी, कानूनगोपुरा उत्तरी अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, कानूनगोपुरा दक्षिणी उपाध्यक्ष रमेश पांडे, वार्ड नवागढ़ही अध्यक्ष शेर बहादुर पांडे, कानूनगोपुरा दक्षिणी धर्मशक्ति रक्षा प्रभारी सतीश गुप्ता तथा कानूनगोपुरा उत्तरी महाशक्ति रक्षा संयोजक श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव शामिल रहीं।

संगठन के हितचिंतकों में विपिन शुक्ला, रामकुमार मिश्र, सोमनाथ पांडे, कुमारी वंदना श्रीवास्तव, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती प्रमिला शुक्ला, अनंत राम पांडे, उपेंद्र पांडे, डॉ. परशुराम तिवारी, श्रीमती अर्चना जायसवाल, शारदा प्रसाद मिश्रा, अशोक पांडे, राजीव कुमार द्विवेदी, स्वामी दयाल पांडे, राम मनोहर पांडे, निखिल सैनी और श्रीमती प्रियंका सक्सेना सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भक्ति गीतों, प्रवचनों और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार दुबे ने कहा कि “सत्संग ही समाज को जोड़ने और सकारात्मक विचारधारा को स्थापित करने का सबसे सफल माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक चेतना जगाते हैं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और समरसता की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।”
उन्होंने आह्वान किया कि राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के सत्संग कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलते रहेंगे ताकि समाज में प्रेम, आस्था और एकता की भावना को और अधिक मजबूती मिल सके।
Share this content:
