पहलगाम आतंकी हमले पर सुनील शेट्टी का बयान – “अगली छुट्टियां सिर्फ कश्मीर में होंगी”
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। निर्दोष नागरिकों की हत्या से आम जनता से लेकर फिल्मी सितारों तक सभी में गुस्सा है। अब इस घटना पर अभिनेता सुनील शेट्टी का भी कड़ा रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने आतंकवादियों को ललकारते हुए कहा है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी है।
हाल ही में मुंबई में आयोजित लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड 2025 इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि इस समय देशवासियों को एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने अपील की कि हर भारतीय को अगली छुट्टियों की योजना कश्मीर में ही बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आतंकियों को यह दिखाना होगा कि हम डरते नहीं हैं और सच में हमें कोई डर नहीं है।
सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि कश्मीर को आज डर की नहीं, बल्कि प्यार और पर्यटन की जरूरत है। इस मुश्किल घड़ी में वहां के लोगों को हमारा साथ चाहिए। इसके अलावा, हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म ‘केसरी वीर’ के मेकर्स ने यह भी ऐलान किया है कि फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं की जाएगी, जिससे उनका कड़ा रुख और भी साफ नजर आता है। सुनील शेट्टी के इस मजबूत और प्रेरणादायक संदेश को लोग काफी सराह रहे हैं।
Share this content:
