पति के कर्ज़ में डूबीं एक्ट्रेस मधु ने बेचा 100 करोड़ का बंगला, अब जी रही हैं ऐसी ज़िंदगी
बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत अजय देवगन के साथ फिल्म ‘फूल और कांटे’ से करने वाली एक्ट्रेस मधु ने शुरुआत में दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई थी, लेकिन वह इस सफलता को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख सकीं। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद उनका करियर ढलान की ओर चला गया और उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। अब एक बार फिर मधु चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनका 100 करोड़ की कीमत वाला घर बेचना। बताया जा रहा है कि मधु ने ये फैसला अपने पति की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया।
मधु ने अपने पति आनंद शाह के भारी कर्ज में डूबने के बाद मुंबई का वो आलीशान बंगला बेचा, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी गई थी। मधु के इस त्याग भरे कदम ने लोगों को भावुक कर दिया है। मधु का जन्म 26 मार्च 1969 को चेन्नई में हुआ था और वो अब 56 साल की हैं। उनका पूरा नाम मधुबाला रघुनाथ है। वो फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी की भतीजी और एक्ट्रेस जूही चावला की देवरानी हैं।
‘फूल और कांटे’ के अलावा मधु ने ‘रोजा’, ‘दिलजले’, ‘यशवंत’, ‘हथकड़ी’, ‘रावण राज’, ‘पहचान’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिके रहने का मौका नहीं मिला। एक वक्त पर वो गुमनामी में चली गईं, लेकिन बाद में उन्होंने छोटे-मोटे किरदारों के साथ वापसी की कोशिश की। फिलहाल मधु कैमरे से दूर हैं, लेकिन समय-समय पर वे कुछ इवेंट्स में दिखाई देती हैं और अपनी निजी जिंदगी में सादगी से जीवन बिता रही हैं।
Share this content:
