May 1, 2026

नोएडा में फर्जी पुलिस ऑफिस का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो’ नाम के एक फर्जी पुलिस कार्यालय का खुलासा किया है। यह फर्जी ऑफिस सेक्टर-70 में चलाया जा रहा था, जहां आरोपियों ने सरकारी पदाधिकारियों का झूठा दिखावा कर पुलिस जैसा रंग-रोगन लगाकर आम जनता से धोखाधड़ी की। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली दस्तावेज, आईडी कार्ड, मोबाइल फोन, स्टाम्प मोहर, चेक बुक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक गैंग बनाकर इस ऑफिस को किराए पर लेकर ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो’ का बोर्ड लगाया था। वे अपनी संस्था को इंटरपोल, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और यूरेशिया पोल से संबंधित बताते थे। लोगों को प्रभावित करने के लिए वे पुलिस जैसा लोगो और रंग भी इस्तेमाल करते थे। आरोपी अपनी वेबसाइट के जरिए डोनेशन के नाम पर भी पैसा वसूलते थे और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमाण पत्र दिखाकर लोगों को भ्रमित करते थे।

 

सेंट्रल नोएडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह कार्रवाई आम जनता को धोखाधड़ी से बचाने के लिए की गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ऐसी किसी भी अन्य फर्जी गतिविधि पर भी निगरानी बढ़ा दी गई  है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!