छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में प्राइमरी स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का मामला, हेड मास्टर और सहायक शिक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मोहबा प्राइमरी स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि स्कूल के हेड मास्टर ने कुछ छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाकर मोबाइल फोन में अश्लील फोटो दिखाई और गलत तरीके से छुआ। इस बात का खुलासा तब हुआ जब छात्राओं ने स्कूल जाने से इनकार कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में 6 अगस्त को पालक समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया और 7 अगस्त को बीईओ को लिखित शिकायत दी गई।

 

शिकायत मिलने के बाद संकुल समन्वयक ने मामले की जांच की और अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर हेड मास्टर नेतराम वर्मा और सहायक शिक्षक प्रसाद तिवारी को निलंबित कर दिया गया। सहायक शिक्षक पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पिछले वर्षों से इस घटना को छुपाकर आरोपी का साथ दिया। पुलिस को भी एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया है और पुलिस ने 8 अगस्त को गांव जाकर गवाहों के बयान दर्ज किए।

 

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल में कुल 70 बच्चे पढ़ते हैं और दो ही शिक्षक थे, जो अब दोनों निलंबित हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह घटना बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था के प्रति एक चिंता का विषय बनी हुई है।

Share this content:

About The Author

You may have missed