April 19, 2026

7 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या: पिता के दोस्त ने दी खौफनाक मौत

नई दिल्ली। स्वरूप नगर में 7 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची के पिता का दोस्त रंजीत था, जिसने महज एक छोटी-सी बात पर गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया।

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गई मासूम

30 मार्च को बच्ची अपने पिता के मोबाइल पर गेम खेल रही थी। उसी दौरान रंजीत घर वापस आया और टीवी देखने लगा। जब बच्ची ने रिमोट से उसे परेशान किया, तो वह गुस्से में आग-बबूला हो गया। उसने बच्ची को बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई और उसके मुंह से खून बहने लगा।

गला रेतकर की हत्या, शव को बिस्तर के नीचे छिपाया

जब बच्ची बेहोश हो गई, तो घबराकर रंजीत ने धातु की छड़ से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे मासूम की जान चली गई। इसके बाद उसने बच्ची के शव को कपड़ों में लपेटकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया और पिता का मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नरेला औद्योगिक क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में रंजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

हत्या से पहले पी थी शराब

जांच में पता चला कि वारदात के दिन रंजीत और बच्ची के पिता ने साथ बैठकर शराब पी थी। शराब के नशे में जब रंजीत घर लौटा, तो छोटी-सी बात पर आपा खो बैठा और इस दिल दहला देने वाले अपराध को अंजाम दे दिया।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!