April 30, 2026

MP: तंत्र-मंत्र कर जबरन जेंडर बदलवाया, फिर 18 दिन तक करता रहा शोषण, बेस्ट फ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही बेस्ट फ्रेंड पर जबरन जेंडर बदलवाकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने भोपाल थाने में आरोपी शुभम यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जो नर्मदापुरम के ग्वालटोली का रहने वाला है।

 

शिकायत के अनुसार, शुभम ने पीड़ित को तंत्र-मंत्र और नशीली दवाओं के प्रभाव में लेकर पहले उसका जेंडर चेंज करवाया और फिर चाकू की नोक पर 18 दिन तक उसे बंधक बनाकर शोषण करता रहा। आरोपी ने उसका नाम बदलकर ‘ट्विंकल’ रख दिया और नई आईडी व मेडिकल सर्टिफिकेट भी तैयार करवा दिए, ताकि उसकी असली पहचान मिट जाए।

 

पीड़ित ने बताया कि शुभम ने उसे इंदौर ले जाकर जबरन जेंडर चेंज सर्जरी करवाई और किसी को न बताने की सख्त धमकी दी। आरोपी ने उसे यह झूठ बोलने पर मजबूर किया कि उसका एक्सीडेंट हुआ है।

 

घटना के बाद पीड़ित छह महीने तक डर के साए में घर में ही बंद रहा। आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देता रहा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला जीरो पर दर्ज कर नर्मदापुरम कोतवाली भेज दिया है, जहां जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!