गुंजन खेमका हत्याकांड: 7 साल बाद भी तीन आरोपी जमानत पर बाहर, एक की हो चुकी है हत्या
बिहार के हाजीपुर में 2018 में हुए कारोबारी गुंजन खेमका हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। गुंजन खेमका की 20 दिसंबर 2018 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों – मस्तु वर्मा, अरुण कुमार चौधरी, उनके बेटे आनंद चौधरी और राहुल उर्फ चीकू – को गिरफ्तार किया था।
हालांकि, सबूतों की कमी के चलते पटना हाईकोर्ट ने चारों को जमानत दे दी थी। बाद में आरोपी मस्तु वर्मा की हत्या हो गई, जबकि बाकी तीन आरोपी अब भी जमानत पर बाहर हैं। यह केस अब भी हाजीपुर कोर्ट में लंबित है।
हाल ही में गुंजन के पिता और कारोबारी गोपाल खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद यह पुराना मामला फिर चर्चा में आ गया है। गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है और पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस जमीन विवाद समेत अन्य एंगल से भी जांच कर रही है।
Share this content:
