April 17, 2026

घर में भगवान के वास के संकेत: क्या आपके घर में भी हैं ये शुभ लक्षण?

हर कोई अपने घर में भगवान की पूजा करता है, लेकिन सभी के घर में भगवान का वास हो यह आवश्यक नहीं होता। यह निर्भर करता है व्यक्ति की श्रद्धा, नीयत और कर्मों पर। जो व्यक्ति सच्चे मन से भक्ति करता है, उसके घर में ईश्वर स्वयं उपस्थिति दर्ज कराते हैं, लेकिन अक्सर लोग इन दिव्य संकेतों को पहचान नहीं पाते और अनजाने में अनदेखा कर देते हैं।

कैसे जानें कि भगवान का वास आपके घर में है?
ज्योतिष और शास्त्रों के अनुसार, जब भगवान किसी घर में निवास करते हैं, तो कुछ विशेष संकेत दिखाई देने लगते हैं। ये संकेत हमें यह अनुभव कराते हैं कि कोई दिव्यता हमारे आस-पास सक्रिय है।

भगवान के वास के प्रमुख संकेत इस प्रकार हैं:

मंदिर से आती दिव्य सुगंध: अगर आपके घर के मंदिर से अचानक किसी विशेष प्रकार की सुगंध आए जो धूप-अगरबत्ती से अलग हो, तो यह ईश्वर की उपस्थिति का संकेत हो सकता है।

नीलकंठ पक्षी के दर्शन: यदि लगातार तीन दिनों तक नीलकंठ पक्षी दिखे, विशेषकर जब आप कहीं बाहर जाने की तैयारी में हों, तो यह संकेत हो सकता है कि भगवान आपके घर में विराजमान हैं।

सपनों में भगवान या मंदिर दिखना: यदि आपको सपने में मंदिर, भगवान की मूर्ति या दर्शन हो रहे हैं, तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है।

सपनों में पहाड़ों से झरने बहते देखना: यह संकेत दर्शाता है कि आपके घर में सकारात्मक और दिव्य ऊर्जा का संचार हो रहा है।

पूजा के समय कोई जीव खाना मांगने आए: यदि पूजा करते समय कोई भिक्षु, कुत्ता या बिल्ली आपके पास भोजन मांगने आ जाए, तो इसे शुभ माना जाता है। यह दर्शाता है कि आपकी पूजा स्वीकार हो रही है।

रास्ते में झाड़ू लगाती महिला दिखना: अगर आप किसी कार्य पर जा रहे हैं और मार्ग में महिला को झाड़ू लगाते देख लें, तो इसे शुद्धता और ईश्वरीय कृपा का प्रतीक माना जाता है।

सिर्फ पूजा नहीं, आचरण भी जरूरी है

सिर्फ पूजा-पाठ करना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि अच्छे कर्म और दूसरों की सहायता करना भी उतना ही आवश्यक है। जो व्यक्ति दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें सही मार्ग दिखाते हैं और सदाचार के साथ जीवन जीते हैं, भगवान उनसे प्रसन्न होते हैं और उनके घर को अपने वास के योग्य बनाते हैं।

वहीं, जो लोग छल-कपट करते हैं, दूसरों को दुःख देते हैं या अधर्म के मार्ग पर चलते हैं, उनके घर में चाहे जितनी भी पूजा हो, ईश्वर की कृपा नहीं टिकती।

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में भगवान सदैव वास करें, तो न सिर्फ श्रद्धा और भक्ति से पूजा करें, बल्कि अपने व्यवहार, कर्म और विचारों को भी शुद्ध रखें। ईश्वर उन घरों में निवास करते हैं जहां प्रेम, दया, सेवा और सच्चाई का वास होता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!