May 2, 2026

विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ ने मचाया धमाल, 3 दिन में तोड़ा ‘लाइगर’ का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई ने चौंकाया

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक बार फिर फुल एक्शन मोड में लौटे हैं और उनकी नई फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि हिंदी बेल्ट में फिल्म को हल्का रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन साउथ इंडिया और विदेशों में इसका प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। यह फिल्म देवरकोंडा की पिछली एक्शन फिल्म ‘लाइगर’ से कई मायनों में बेहतर साबित हो रही है।

‘किंगडम’ को 130 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है और इसकी ओपनिंग भी दमदार रही। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 18 करोड़, दूसरे दिन 7.5 करोड़ और तीसरे दिन 8.8 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में कुल 34.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को भी यह फिल्म 10 करोड़ से अधिक कमा सकती है, जिससे फिल्म की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

अगर बात करें वर्ल्डवाइड कलेक्शन की, तो ‘किंगडम’ का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली रहा है। फिल्म ने दो दिनों में ही विदेशों में 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया, जबकि ग्लोबली इसका आंकड़ा 45 करोड़ को पार कर चुका है। तीसरे दिन के साथ यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म की तेजी से बढ़ती कमाई इसे जल्द ही 100 करोड़ क्लब की ओर ले जा रही है।

इससे पहले विजय देवरकोंडा की एक्शन फिल्म ‘लाइगर’ को 90 करोड़ के बजट में बनाया गया था लेकिन वह सिर्फ 60 करोड़ की कमाई कर पाई थी। ऐसे में ‘किंगडम’ न केवल ‘लाइगर’ के नुकसान की भरपाई करती नजर आ रही है, बल्कि विजय की एक नई एक्शन पहचान भी बना रही है।

फिलहाल फिल्म की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी कितनी बनी रहती है। लेकिन शुरुआती कलेक्शन और विदेशों में मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि ‘किंगडम’ विजय देवरकोंडा के करियर की एक और बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!