कांतारा चैप्टर 1 की शूटिंग में 1 साल में 5 बड़े हादसे, मेकर्स ने दी सफाई
ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा के प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 की शूटिंग के दौरान पिछले एक साल में पांच बड़े हादसे हुए हैं, जिनको लेकर कई तरह की थ्योरीज़ सोशल मीडिया पर चल रही थीं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर चालुवे गौड़ा ने इन घटनाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए उनका कारण बताया और अफवाहों पर विराम लगाया।
गौड़ा ने कहा कि वे और उनकी टीम भगवान में आस्था रखने वाले लोग हैं और शूटिंग शुरू करने से पहले कोस्टल कर्नाटक जाकर डिवोटीज से आशीर्वाद लिया था। उन्हें यह हिदायत भी मिली थी कि कुछ अड़चनें आएंगी, लेकिन फिल्म पूरी हो जाएगी। प्रोड्यूसर के अनुसार, अप्रिय घटनाओं की असली वजह कठिन लोकेशन और अनिश्चित मौसम थे। फिल्म का 80% हिस्सा जंगल के अंदर, रियल लोकेशन्स पर शूट हुआ, जहां क्रू को रोज़ सुबह 4 बजे उठकर 6 बजे तक सेट पर पहुंचना पड़ता था।
हादसों की लिस्ट:
नवंबर 2024 में, कर्नाटक के कोल्लुर के पास क्रू बस का एक्सीडेंट।
वॉर सीक्वेंस शूट के दौरान सेट पर आग लगना।
बोट ट्रिप के दौरान ऋषभ शेट्टी का बाल-बाल बचना, कैमरे और उपकरण पानी में डूबना।
सेट पर दो लोगों की अचानक हार्ट अटैक से मौत।
पहली कांतारा 15 करोड़ के बजट में बनी थी और 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ब्लॉकबस्टर बनी थी। अब कांतारा चैप्टर 1 का बजट 125 करोड़ है और यह 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म और भी भव्य और दमदार होगी।
Share this content:
