क्या गोलमाल है! ‘सैयारा’ की अनीत पड्डा और ‘मुंज्या’ के अभय वर्मा का 40 सेकंड का रोमांस वायरल, फैंस ने रखी खास डिमांड
ब्लॉकबस्टर सैयारा में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकीं अनीत पड्डा इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका और मुंज्या फेम अभय वर्मा का 40 सेकंड का एक रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ये वीडियो किसी फिल्म का नहीं बल्कि एक विज्ञापन का है, जिसमें दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है। एड में दोनों के रोमांटिक एक्सप्रेशन्स और ट्यूनिंग इतनी बेहतरीन है कि कई यूज़र्स ने कमेंट्स में लिखा है— “इन दोनों को किसी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में लीड रोल मिलना चाहिए।”
एक फैन ने लिखा, “अभय का चेहरा रॉम-कॉम के लिए परफेक्ट है, प्लीज इन्हें लीड में कास्ट करें।” वहीं दूसरे ने कहा, “अनीत और अभय को अगली मैडॉक फिल्म में देखना मजेदार होगा।”
सैयारा की कमाई का सिलसिला जारी
40-60 करोड़ रुपए के बजट में बनी सैयारा अब तक भारत में 319.85 करोड़ कमा चुकी है। 18वें दिन भी फिल्म ने 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया, जो इसके मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ को दर्शाता है। वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 531 करोड़ तक पहुंच गई है, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
2014 की मुंज्या में अभय वर्मा की जोड़ी शरवरी वाघ के साथ खूब पसंद की गई थी, और अब अनीत पड्डा के साथ उनकी झलक ने एक नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी की संभावना जगा दी है।
Share this content:
