April 18, 2026

कानपुर में रिश्तों का खौफनाक मोड़: भतीजे से अवैध संबंध, पति को मारने लाई थी जहर, राज खुला तो खुद खा लिया, मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध संबंधों और घरेलू कलह ने एक महिला की जान ले ली। गंगा बैराज इलाके में सामने आए इस सनसनीखेज मामले में एक महिला ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए जहरीला पदार्थ लाया था। मगर योजना खुल जाने के डर से उसने वही ज़हर खुद खा लिया और उसकी मौत हो गई।

घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। मृतक महिला के पति ने पुलिस और महिला के परिवार को बताया कि उसकी पत्नी का अपने भतीजे के साथ अवैध संबंध था और वही उनकी शादीशुदा जिंदगी के बीच दीवार बन गया था। पति का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। लेकिन जब विवाद बढ़ा और साजिश का पर्दाफाश होने की नौबत आई, तो पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने मेडिकल स्टोर से जहरीला पदार्थ खरीदा था और सोमवार को उसे देने की तैयारी थी। इसी दिन जब पति ने पत्नी का मोबाइल चेक करने की कोशिश की, तो पत्नी ने विरोध किया। लेकिन जबरन फोन चेक करने पर उसमें भतीजे के साथ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ और महिला ने गुस्से में आकर खुद जहर खा लिया।

महिला को फौरन हैलेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार रात को उसकी मौत हो गई। मामले ने नया मोड़ तब लिया जब महिला के परिवार वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगा दिया। इसके बाद पति ने भी सामने आकर अपनी आपबीती बताई और पत्नी की साजिश का खुलासा किया।

पति ने यह भी बताया कि यह दोनों की दूसरी शादी थी और वह करीब एक साल पहले दुष्कर्म के एक मामले में जेल गया था। जमानत पर आने के बाद उसने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया और तभी उसे भतीजे के साथ उसके संबंधों की भनक लगी थी।

थाना नवाबगंज के प्रभारी केशव तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की मां की ओर से पति, भतीजे और अन्य पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस पति के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

यह मामला न सिर्फ अवैध संबंधों और पारिवारिक जटिलताओं की भयावह तस्वीर दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कैसे रिश्तों में शक और छलावों का ज़हर धीरे-धीरे जिंदगियों को निगल जाता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!