April 19, 2026

‘जाट’ की रिलीज़ से पहले सनी देओल को झटका, सेंसर बोर्ड ने दिए 23 बदलावों के निर्देश – कई सीन किए गए कम या हटाए गए

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज़ से ठीक पहले फिल्म के मेकर्स को सेंसर बोर्ड की तरफ से बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट तो दे दिया है, लेकिन साथ ही इसमें 23 बदलाव करने के निर्देश भी दिए हैं।

मेकर्स द्वारा साझा किए गए नए पोस्टर में सनी देओल का दमदार अवतार नजर आ रहा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, “JAAT के लिए U/A। एक्शन से भरपूर सिनेमा के साथ मास एंटरटेनमेंट का आनंद लें। जाट 10 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी। बैसाखी विद जाट।”

लेकिन इस पोस्टर के पीछे एक सच्चाई यह भी है कि फिल्म में कई ऐसे दृश्य थे जिन्हें सेंसर बोर्ड ने आपत्तिजनक मानते हुए या अधिक हिंसात्मक पाते हुए कम करने या हटाने को कहा है।

ये हुए हैं बड़े बदलाव:

फिल्म में मौजूद महिला पुलिस इंस्पेक्टर से जुड़े एक सीन को 40% तक घटाया गया है, जिसमें छेड़छाड़ जैसा भाव था।

सिर, अंगूठे और शरीर के अन्य हिस्सों को काटने वाले हिंसक दृश्यों को अब कंप्यूटर ग्राफिक्स (CG) के जरिए ढंका गया है।

अश्लील और अपमानजनक भाषा वाले संवादों को हटाने या बदलने को कहा गया है।

ये सभी बदलाव फिल्म की लंबाई और प्रस्तुति दोनों पर असर डालेंगे, जिससे फिल्म पहले के मुकाबले थोड़ी छोटी हो गई है।

हालांकि, सर्टिफिकेशन मिलने के बाद फैन्स के बीच उत्साह बरकरार है और सभी को 10 अप्रैल को ‘जाट’ के धमाकेदार रिलीज़ का इंतजार है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!