April 30, 2026

न्यूयॉर्क: ICE रेड के बाद मेयर जोहरान ममदानी ने प्रवासियों को अधिकार याद दिलाए, ट्रंप प्रशासन को सीधी चुनौती

न्यूयॉर्क में हाल ही में मैनहटन की कैनाल स्ट्रीट पर हुई ICE रेड के बाद शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने प्रवासियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए ट्रंप प्रशासन के सख्त कदमों पर खुलकर चुनौती दी है। ममदानी ने कहा कि ICE अधिकारी बिना जज के हस्ताक्षर वाले वारंट के घर, स्कूल या वर्कप्लेस के गैर-सार्वजनिक क्षेत्रों में प्रवेश नहीं कर सकते। उन्होंने प्रवासियों को सलाह दी कि वे दरवाजा खोलने से मना कर सकते हैं और चाहें तो चुप रहने के अधिकार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ममदानी ने अपने वीडियो संदेश में स्पष्ट कहा कि ICE एजेंट मुठभेड़ के दौरान झूठ भी बोल सकते हैं, इसलिए लोगों को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने प्रवासियों से कहा कि अगर एजेंट उन्हें हिरासत में ले रहे हों, तो वे बार-बार पूछ सकते हैं – “क्या मैं जा सकता हूं?” जब तक उन्हें स्पष्ट जवाब न मिले। उन्होंने यह भी जोड़ा कि न्यूयॉर्कवासी ICE की गतिविधियों को वीडियो में रिकॉर्ड करने का पूरा अधिकार रखते हैं, बशर्ते वे किसी गिरफ्तारी में बाधा न बनें।

मैनहटन में हुई रेड के दौरान तनावपूर्ण माहौल बना था, जहां ICE अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया। इसी के बाद ममदानी खुलकर सामने आए और कहा कि न्यूयॉर्क 30 लाख से अधिक प्रवासियों का घर है और उनके प्रशासन में हर निवासी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों को जानें और किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं। ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क हमेशा प्रवासियों का स्वागत करेगा और वे हर दिन उनके संरक्षण के लिए लड़ते रहेंगे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!