हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से बढ़ा भत्ता मांगा, सुप्रीम कोर्ट ने उठाया सवाल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि शमी हर महीने उन्हें और उनकी बेटी को मिलाकर 10 लाख रुपये दें. फिलहाल शमी को 4 लाख रुपये प्रति माह का अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश है, जिसमें से 1.5 लाख रुपये हसीन जहां को और 2.5 लाख रुपये उनकी बेटी के लिए तय हैं.

हसीन जहां ने अपनी याचिका में कहा कि शमी एक ए-लिस्ट क्रिकेटर हैं और उनकी नेट वर्थ करीब 500 करोड़ रुपये है. ऐसे में उनके द्वारा दिया जा रहा भत्ता उनकी आर्थिक क्षमता के अनुरूप नहीं है. उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई कि जिस तरह दूसरे क्रिकेटर्स के परिवार ऊंचे जीवन स्तर पर रहते हैं, उसी तरह उन्हें और उनकी बेटी को भी वैसा जीवन जीने का हक मिलना चाहिए.

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल कोई आदेश नहीं दिया, बल्कि हसीन जहां से ही सवाल पूछ लिया. जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्जल भुयां की बेंच ने उनके वकीलों से पूछा कि क्या 4 लाख रुपये प्रति माह का भत्ता पर्याप्त नहीं है? अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई से पहले मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है.

Share this content:

About The Author

You may have missed